Monday, December 24, 2018

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में धोनी की वापसी, न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी टीम में

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया। तीनों सीरीज के लिए भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम में शामिल किया गया है। टीम की कमान विराट कोहली के हाथ में होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी को नहीं चुना गया था।

हार्दिक पंड्या भी तीनों सीरीज के लिए चुने गए
पीठ की समस्या के कारण विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए हार्दिक पंड्या भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किए गए हैं। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम में चुने गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायडु, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद।

पुणे के हडपसर इलाके में 22 साल की जान्हवी कांबले ने 2 साल के शिवांश की पहले हत्या की और बाद में अपने ही बेडरूम में फांसी लेकर खुदकुशी की. सुसाइड नोट में पति को कहा कि, अमित तुम मुझपर बेहद प्यार करते हो लेकिन आप मुझे ज्यादा वक्त नहीं दे पा रहे हो..मेरी सास सुजाता मुझे दहेज के लिए काफी प्रताड़ित कर रही है. रविवार सुबह बेडरूम में दोनो की लाश मिली. जान्हवी के पिता ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है. जान्हवी ने कल देर रात ही पिता से मोबाइल पर ससुराल में हो रही परेशानियों की आप बीती बताई थी.

जान्हवी ने कहा कि "मैं फोन पर बात कर रहा था..मुझे पता है, बहुत दिनों से तुम्हे काफी तकलीफ हो रही है...वहां.. तुम्हें तुम्हारे ससुरालवाले काफी तकलीफ दे रहे हैं...उन्हें कुछ तुम बोलती हो क्या...?...उसने बोला नहीं पापा...मैं कुछ बोलती नहीं..काफी तकलीफ हो रही है...मुझे यहां रहने की इच्छा नहीं है..मुझे यहां से लेकर जाइए..कुछ तो फ़ैसला करे..सास-ससुर काफी तकलीफ दे रहे हैं...पापा मैं आपको बताती नहीं..आपको बुरा लगेगा इसलिए मैं आपको कुछ नहीं बताती..लेकिन अब मुझे यहां से लेकर चले..काफी तकलीफ दे रहे है यहां...

जाह्नवी ने आगे बताया कि रात डेढ़ बजे हमारी बात हो रही थी...मैंने बोला भी कि बेटा मैं तुम्हें सुबह लेकर जाता हूं..बोलते वक्त मुझे कहने लगी, पापा कोई दरवाजे के पास खड़े रहकर मेरी बात सुन रहे हैं..उसके बाद करीब 1.30 बजे उसने मेरा फोन बंद किया..और सुबह उसके ससुराल से फोन आया कि, आपकी बेटी की मौत हुई..उसे मारा गया है..""

Tuesday, December 11, 2018

राष्ट्रपति मैक्रों ने किया न्यूनतम वेतन बढ़ाने का वादा

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंहगाई के ख़िलाफ़ चल रहे प्रदर्शनों के जबाव में कई कल्याणकारी क़दम उठाने की घोषणा की है.

टीवी पर प्रसारित राष्ट्र के नाम संदेश में राष्ट्रपति मैक्रों ने न्यूनतम वेतन में बढ़ोत्तरी और टैक्स में छूट देने का ऐलान किया है.

ईंधन पर टैक्स, बढ़ती महंगाई और कई अन्य मुद्दों को लेकर फ़्रांस में चार सप्ताह से हिंसक प्रदर्शन चल रहे थे.

राष्ट्रपति मैक्रों ने हिंसा की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों का ग़ुस्सा ग़हरा है और कई तरह से जायज़ भी है.

राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि 2019 से न्यूनतम वेतन में 100 यूरो प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी की जाएगी.

कम आय वाले पेंशनभोगियों पर तय करवृद्धि को भी रद्द कर दिया गया है, ओवरटाइम आय पर अब टैक्स नहीं लगेगा और नियोक्ताओं को साल के अंत में टैक्स फ्री एकमुश्त बोनस देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

हालांकि मैक्रों ने देश को अमीरों पर टैक्स लगाने से इनकार करते हुए कहा, "ये हमें कमज़ोर कर देगा और हमें नई नौकरियां पैदा करने की ज़रूरत है."

अब तक प्रदर्शनों को नज़रअंदाज़ करते रहे राष्ट्रपति मैक्रों ने स्वीकार किया कि बहुत से लोग अपने जीवनस्तर को लेकर नाख़ुश हैं और उन्हें लगता है कि उन्हें अनदेख किया जा रहा है.

उन्होंने कहा, "बीते चालीस सालों में ऐसे गांवों और बस्तियों में परेशानियां बढ़ी हैं जहां सार्वजनिक सेवाएं सिमट रही हैं और जीवनस्तर ख़राब हुआ है."

उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें समाज में सही स्थान नहीं मिला है और हमने ऐसे संकेत दिए हैं कि हम उन्हें भूल गए हैं.

"मैं इस परिस्थिति के लिए अपनी ज़िम्मेदारी को स्वीकार करता हूं- मैंने आपको ये महसूस कराया होगा कि मेरी प्राथमिकताएं और चिंताएं कुछ और हैं. मैं जानता हूं कि आपमें से कुछ को मेरी बातों से दुख पहुंचा है."

पेशे से बैंकर रहे इमेनुएल मैक्रों पर आरोप हैं कि वो सामान्य लोगों के संघर्षों को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं.

अपने भाषण में उन्होंने अपनी इस छवि को बदलने का संकेत देते हुए कहा कि वो फ़्रांस के सभी इलाक़ों के मेयरों से मिलेंगे और जनता के मुद्दों पर बहस को बढ़ावा देंगे.

फ़्रांस की राजधानी पेरिस समेत कई शहरों में बीचे चार सप्ताह से हर सप्ताहांत प्रदर्शन किए गए. इस दौरान हज़ारों लोगों को हिरासत में लिया गया और सैकड़ों घायल भी हुए.

बीते शनिवार को हुए प्रदर्शन में सौ से ज़्यादा लोग घायल हुए थे और एक हज़ार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था.

हिंसक प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों और दुकानों को नुक़सान भी पहुंचाया था. राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों पर प्रदर्शनकारियों के मुद्दों पर जवाब देने का दबाव था.

पेरिस में मौजूद बीबीसी संवाददाता हग स्कोफ़ील्ड्स के मुताबिक मैक्रों के पास ठोस क़दम उठाने के सिवा और कोई विकल्प नहीं था.

武汉封城76天:难以画上的休止符

提起中国 中部城市 武汉 新冠肺炎疫情肆虐, 色情性&肛交集合 隶属联合国、 色情性&肛交集合 主掌世界公共卫生的世 色情性&肛交集合 界卫生组织 色情性&肛交集合 (WHO,简称世卫) 色情性&肛交集合 遭美国总统特朗普批评,特朗普指世卫组织防疫不力 色情性&肛交集合 ,世卫...