Tuesday, November 20, 2018

यस बैंक के स्वतंत्र निदेशक आर चंद्रशेखर का इस्तीफा, बैंक के शेयर में 6% गिरावट

यस बैंक के स्वतंत्र निदेशक आर चंद्रशेखर ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। बैंक ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। बैंक ने इस्तीफे की वजह निजी बताई है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंद्रशेखर कंपनी के मौजूदा हालातों से नाखुश थे। उनके इस्तीफे की खबर का असर मंगलवार को यस बैंक के शेयर पर दिखा। बीएसई पर शेयर 6% गिर गया।

यस बैंक के बोर्ड में बड़े फेरबदल के आसार
सूत्रों के मुताबिक प्रमोटर्स की इच्छा से यस बैंक अपने बोर्ड में बदलाव करना चाहता है। बैंक की नॉमिनेश एंड रेम्यूनरेशन (एनआरसी) कमेटी द्वारा बोर्ड के सदस्यों का परफॉर्मेंस रिव्यू शुरू होने के बाद चंद्रशेखर इस्तीफा देने वाले बैंक तीसरे सदस्य हैं।

यस बैंक का कहना है कि एनआरसी कमेटी बोर्ड में नए सदस्यों की नियुक्ति के लिए आईटी और साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में विकल्प तलाशेगा। सूत्रों के सूत्रों के मुताबिक आने वाले समय में बोर्ड में बड़े पैमाने पर फेरबदल हो सकते हैं।

पिछले हफ्ते नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अशोक चावला और बैंक की ऑडिट कमिटी के हेड वसंत गुजराती ने इस्तीफा दिया था। चावला का नाम एयरसेल-मैक्सिस मामले में सीबीआई की चार्जशीट में आया था। वसंत ने ऑडिट कमेटी की परफॉर्मेंस से जुड़े मुद्दे को लेकर इस्तीफा दिया था।

एसबीआई के पूर्व चेयरमैन ओ पी भट्ट ने भी यस बैंक के पैनल से पिछले हफ्ते इस्तीफा दे दिया था। उन्हें बैंक के सीईओ और एमडी राणा कपूर का विकल्प तलाशने वाले पैनल में शामिल किया गया था। भट्ट किंगफिशर एयरलाइंस को लोन देने के मामले में सीबीआई की जांच के दायरे में हैं।

शेयर बाजार में मंगलवार को तेज गिरावट आई। सेंसेक्स 300.37 अंक के नुकसान के साथ 35,474.51 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 107.20 प्वाइंट नीचे 10,656.20 पर हुई। विदेशी बाजारों की गिरावट से देश में सेंटीमेंट बिगड़े और बिकवाली हावी हो गई। पिछले दिनों तेजी वाले शेयरों में मुनाफावसूली से भी दबाव बढ़ा।

रुपए में मजबूती से आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली बढ़ी। टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो के शेयर 2.59% तक गिर गए। यस बैंक को बोर्ड डायरेक्टर के इस्तीफे की खबर से इसके शेयर में 6% गिरावट आ गई।

ब्रोकर्स के मुताबिक पिछले दिनों जिन शेयरों में तेजी आई उनमें निवेशक अब मुनाफावसूली कर रहे हैं। प्रोविजनल डेटा के मुताबिक सोमवार को घरेलू निवेशकों ने 310.26 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, विदेशी निवेशकों ने 1,103.36 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

रुपए में 39 पैसे की मजबूती
डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को भी बढ़त में है। इंट्रा-डे में यह 39 पैसे मजबूत होकर 71.28 के स्तर पर आ गया। चार सितंबर के बाद यह सबसे उच्च स्तर है। रुपए में तेजी का लगातार छठा दिन है। आरबीआई और सरकार के बीच मतभेद सुलझने की उम्मीद से रुपए को फायदा हुआ।

Thursday, November 8, 2018

अमेरिका और चीन में शीर्ष स्तर की वार्ता आज

पिछले महीने अमेरिका और चीन के बीच शीर्ष वार्ता खटाई में पड़ गई थी। पिछले महीने मैटिस को पेइचिंग का दौरा करना था लेकिन सैन्य तनाव बढ़ने की वजह से यह कार्यक्रम रद्द हो गया था। लेकिन इस बार चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेइ फेंग अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन पहुंच रहे हैं।

अमेरिका और चीन ट्रेड वॉर से बढ़ते तनाव के बीच पटरी से उतरी शीर्ष स्तर की वार्ता को एक महीने के बाद शुक्रवार को फिर से शुरू कर रहे हैं। इस बातचीत में व्यापार और सैन्य मुद्दों के विवाद को शांत करने को लेकर चर्चा हो सकती है। बता दें कि विश्व की 2 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच ट्रेड वॉर से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। चीन पर इसका बुरा असर दिखने भी लगा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रही, जो पिछले 9 साल की सबसे धीमी दर है।

वॉशिंगटन में होने वाली यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के एक सप्ताह बाद अर्जेंटीना में जी-20 समिट से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की उम्मीद की जा रही है।

दोनों ही पक्षों को बातचीत में प्रगति की उम्मीद है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो और रक्षा मंत्री जिम मैटिस की शुक्रवार को चीन के 2 उच्च अधिकारियों से मुलाकात होनी है। इससे पहले पिछले महीने अमेरिका और चीन के बीच शीर्ष वार्ता खटाई में पड़ गई थी। पिछले महीने मैटिस को पेइचिंग का दौरा करना था लेकिन सैन्य तनाव बढ़ने की वजह से यह कार्यक्रम रद्द हो गया था। लेकिन इस बार चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेइ फेंग अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन पहुंच रहे हैं। 

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो की शुक्रवार को कम्युनिस्ट पार्टी के अहम अधिकारी यांग जीची के साथ मुलाकात होगी फिर दोनों संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। बता दें कि यांग जीची की लंबे वक्त तक चीन की विदेश नीति को तय करने में अहम भूमिका रही है और वह पूर्व में वॉशिंगटन में राजदूत के तौर पर सेवा दे सकते हैं।

बातचीत का फोकस भले ही सुरक्षा पर होगा लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव के केंद्र में व्यापार का मुद्दा प्रमुख है। बता दें कि कि ट्रंप ने पेइचिंग पर व्यापार के मामले में बेइमानी का आरोप लगाते हुए चीनी सामानों पर 250 अरब डॉलर मूल्य के टैरिफ (शुल्क) लगा दिए थे। इसके बाद बदले की कार्रवाई के तहत चीन ने भी अमेरिकी सामानों की टैरिफ लिस्ट बढ़ा दी है।

हाल के दिनों में ट्रंप प्रशासन की तरफ से चीन पर कई सख्त टिप्पणियां सुनने को मिली हैं। विशेषज्ञों ने इसे शीत युद्ध के समानांतर बताया है। पेइचिंग में अमेरिका के राजदूत टेरी ब्रैनस्टैड का कहना है कि वॉशिंगटन तनाव नहीं चाहता। उन्होंने गुरुवार को कहा, 'हम चाहते हैं कि चीन के साथ संबंध रचनात्मक और परिणामोन्मुख हों। अमेरिका चीन को सीमित करना नहीं चाहता लेकिन हम अच्छा व्यवहार चाहते हैं।'

बता दें कि अमेरिका और चीन में व्यापार के साथ-साथ कुछ सैन्य मुद्दों पर भी गहरे मतभेद सामने आए हैं। अमेरिका विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामकता का विरोध कर रहा है। इसके अलावा ट्रंप प्रशासन ने उइगर मुसलमानों पर चीन के अत्याचार को मानवाधिकारों का हनन बताया है। अमेरिका यह भी चाहता है कि चीन उत्तर कोरिया के साथ बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे।

武汉封城76天:难以画上的休止符

提起中国 中部城市 武汉 新冠肺炎疫情肆虐, 色情性&肛交集合 隶属联合国、 色情性&肛交集合 主掌世界公共卫生的世 色情性&肛交集合 界卫生组织 色情性&肛交集合 (WHO,简称世卫) 色情性&肛交集合 遭美国总统特朗普批评,特朗普指世卫组织防疫不力 色情性&肛交集合 ,世卫...